मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में निकली लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा, उमड़े कार्यकर्ता

यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित प्रदेश और क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन में संगठन की ओर से पदयात्रा के माध्यम से अपना संदेश दिया गया।

नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड-98 के पार्षद एवं भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनिल तोमर भी अपने वार्ड के 50 साथियों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।