मां भगवती के 11वें जागरण में उमड़े श्रद्धालु, चार हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

यूपी – गाजियाबाद। महामाई जनकल्याण सेवा समिति, गाजियाबाद की ओर से 5 नवंबर को आयोजित मां भगवती का 11वां भव्य जागरण एवं विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग चार हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर मंडल बीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग विकास यादव, आलोक सिंह, सहायक प्रबंधक अनित कुमार सैनी तथा भाजपा क्षेत्रीय संयोजक एवं उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा विराट संघ के उपाध्यक्ष राजू पांचाल उपस्थित रहे।

टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राम अवतार शर्मा ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित सुनील शुक्ला के संचालन में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, पंचमुखी हनुमान, महाकाली और मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

भंडारे में विपिन कुमार हलवाई द्वारा तैयार प्रसाद वितरित किया गया। समिति अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

आयोजन में उपेंद्र मिश्रा, प्रेम सागर यादव, अनंत देव, सुशील चौहान, राम जयसवाल, बालकिशन पाल, पुनीत दीक्षित और सुखबीर मास्टर का विशेष योगदान रहा। सहयोगियों में धर्म प्रकाश, नीरज त्यागी, अरुण त्यागी, किरण पाल सिंह, कमलेश यादव, ओमपाल मिस्त्री, संजू सिंह, जितेंद्र शर्मा, तरुण कुमार तोमर और अमित सैनी शामिल रहे। अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित ने कहा कि आयोजन क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है।