रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 ने 51 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और कृत्रिम अंग वितरित किए

यूपी – गाजियाबाद/मुरादनगर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 की ओर से जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र, मुरादनगर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता के लिए जिला सेवा परियोजना आयोजित की गई। डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला डॉ. स्वाति गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर 51 व्हीलचेयर वितरित की गईं। साथ ही जरूरतमंदों को दो कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता और डॉ. स्वाति गुप्ता ने लाभार्थियों को व्हीलचेयर भेंट की। डॉ. स्वाति गुप्ता ने अपने जन्मदिवस को समाजसेवा के लिए समर्पित करते हुए रोटरी फाउंडेशन को 51 हजार रुपये का योगदान भी दिया। रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल ने वरिष्ठ रोटेरियन पीपी सुभाष गर्ग के सहयोग से दो कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम में प्रियतोष गुप्ता, रचना गुप्ता, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अलका अग्रवाल, शिल्पी गर्ग, संजय गर्ग, मुकेश सिंघल, अजय शर्मा, पुनीत गुप्ता, पंकज जैन, स्वाति जैन, निशा गर्ग, अभिनव गोयल, अनुराग अग्रवाल, रजत गुप्ता, अंशुल जैन, वरुण गौर, संजय गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संजीव जैन, शिशिर अग्रवाल, पुनीत मेहता, राजीव सूद, दीपा गर्ग, स्वाति अग्रवाल, नीरज गुप्ता, संदीप जेटली, पारुल त्यागी, विशाल गुलाटी, लोकेश कंसल, अश्विनी कुमार, नवीन बंसल, अर्चना गुप्ता, सचिन गुप्ता, स्वाति बंसल और उज्ज्वल सहित रोटेरियन मौजूद रहे।