यूपी – गाजियाबाद संजय नगर व्यावसायिक केंद्र रमते राम बिल्डिंग के सामने गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान के समर्थन में मीठे ठंडे पानी का वितरण किया गया। मीठे पानी के भंडारे का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता व पंडित अशोक भारतीय ने किया
बालकिशन गुप्ता ने कहा कि संदीप त्यागी रसम ने जन-जागरण अभियान चला कर नाम परिवर्तन निवासी नागरिकों के सामूहिक आत्मसम्मान का विषय बना दिया है।
पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि नफरत के प्रतीक किसी आतताई के नाम पर बसे शहर का नाम सरकार शीघ्र बदलने का निर्णय करे अन्यथा शीघ्र ही सभी व्यापारी संगठनों की सामूहिक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें पूरे जिले के सभी औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करो सहित चक्का जाम की अपील की जायेगी। उन्होंने कहा सभी व्यापारियों को मजबूरी में सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
एम के एसोसिएट के डायरेक्टर एम के त्यागी ने सभी व्यापारियों के साथ मिलकर गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान के समर्थन में पानी का भंडारा लगाकर संदीप त्यागी रसम के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के लिए समर्थन मांगा व पंडित अशोक भारतीय के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने नाम परिवर्तन अभियान के समर्थन में जब भी बंद का आह्वान किया जायेगा हमारा तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान के संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता पंडित अशोक भारतीय डा ओपी अग्रवाल ने नाम परिवर्तन में जन प्रतिनिधियों को सरकार से उच्च स्तर पर विषय चर्चा कर समाधान निकालने की अपील की। संदीप त्यागी रसम ने कहा कि किसी आतताई के नाम पर बसा शहर सभी निवासी नागरिकों का सामूहिक अपमान है यह बंद होना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
बालकिशन गुप्ता पंडित अशोक भारतीय डॉक्टर ओपी अग्रवाल संदीप त्यागी रसम परमानंद सिंघल एमके त्यागी अनिल मेहरा
साहिल सपना अंतरिक्ष आशु गोलू राहुल शर्मा अशोक वर्मा उपस्थित रहे।
