यूपी – गाजियाबाद 9 जून को लायंस क्लब गाजियाबाद एकता के द्वारा पुराने बस अड्डे पर शिकंजी व फलों का वितरण किया गया।
पीआरओ मोनिका गर्ग ने बताया गुरुवार को लायंस क्लब गाजियाबाद एकता सदस्यों ने नया बस अड्डे पर एकत्रित होकर शिकंजी व फलों का वितरण किया जिसके अंतर्गत हमने 500 लोगों को शिकंजी और फल वितरित किए। साथ ही पुराने बस अड्डे पर लगवाए गए पुलिस बूथ के अंदर पुलिस कर्मियों के लिए पंखा भी लगवाया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल सचिव अनीता तलवार पीआरओ मोनिका गर्ग और क्लब के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
