
चिपियाना बुजुर्ग में जिला अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
यूपी – गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चिपियाना बुजुर्ग गांव में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नए कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में संगठन के नेता गौरव टिकैत के दिशा-निर्देशों और संगठन विस्तार की नीति के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनसे किसान हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की आवाज को बुलंद करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। बैठक में स्थानीय किसान, संगठन के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

