2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों का स्वागत

महानगर कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक, बूथ प्रबंधन मजबूत करने पर दिया जोर

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों का भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में गाजियाबाद महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों, महानगर कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में महानगर की तीनों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जा रही है।

गाजियाबाद विधानसभा प्रभारी मीनाक्षी भराला और मुरादनगर विधानसभा प्रभारी नरेश तोमर ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ प्रबंधन मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, उपाध्यक्ष रनीता सिंह, भानु सिसोदिया, सचिन डेढ़ा, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, करण शर्मा, मंत्री राम त्यागी, विनोद कसाना, मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, हेमराज माहौर, नीरज त्यागी और वरुण नागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।