यूपी – गाजियाबाद सेंको और स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा शिप्रा मॉल इंद्रापुरम में शिप्रा समर फैशन वीक का आयोजन किया गया। फैशन शो का आयोजन मिस्टर पंकज यादव फाउंडर स्टार एंटरटेनमेंट के सौजन्य से प्रस्तुत किया गया।
यह फैशन वीक 2 दिन तक चला जिसमे बहुत सी कपंनियो के ब्रांड्स की ब्रांडिंग शो के पार्टिसिपेंट्स ने की। फैशन शो के अवसर पर पंकज यादव ने बताया कि इस कांटेस्ट में लगभग 50 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया जो देश के विभिन्न हिस्सों से आकर शामिल हुए। उन्होंने बताया शिप्रा समर फैशन वीक इस साल का सबसे बड़ा फैशन रनवे किया गया।
स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में दूर दूर से आये पार्टिसिपेंट्स ने सबके दिलो को मोह लिया, जिनमे काफी बच्चो ने अपने बेहद खूबसूरत डांस परफॉर्मन्स से ज्यूरी सहित सभी उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सभी कंटेस्टेंट को विभिन्न पुरुस्कारो एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
