यूपी – गाजियाबाद एम एम एच कॉलेज में प्राचार्य डॉ पीयूष चौहान की प्रेरणा तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ केशव कुमार के अथक प्रयासों से छात्रों के लिए पहली बार कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी पाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
एच डी बी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एच डी एफ सी बैंक की सहायक कंपनी) द्वारा भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 24 मार्च को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक श्रीमती रमावती भटनागर उच्च शिक्षा शोध संस्थान (एम एम एच कॉलेज पी जी बिल्डिंग) में किया गया है। उक्त भर्ती के लिए कॉलेज में अध्ययनरत केवल ऐसे पुरुष छात्र पात्र होंगे जिन्होंने स्नातक कर लिया हो या स्नातक तृतीय वर्ष में हों। इच्छुक अभ्यर्थी दसवीं, बारहवीं एवं बी ए के तीनों वर्षों की मूल अंक तालिका, एक फोटो और एक कैंसल्ड चेक के साथ निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होंगे।
