Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने निकाली धन्यवाद यात्रा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद यूपी विधानसभा चुनाव में मुरादनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी द्वारा प्रचंड वोटों से जीत प्राप्त करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए रविवार को धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। धन्यवाद यात्रा प्रातः 9:00 बजे राजनगर स्थित निवास से शुरू होकर मुरादनगर रावली रोड़ पर समाप्त हुई।


धन्यवाद यात्रा का सर्वप्रथम स्वागत राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा संजय नगर फ्लाई ओवर से पहले राजनगर सेक्टर 7 के गेट पर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक अजीतपाल त्यागी का फूल मालाओं और पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बुल्डोजर रहा। जिसपर चढ़े कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए काफिले पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर के वरिष्ठ नेता पप्पू नागर, महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, पार्षद कपिल वशिष्ठ, मंडल महामंत्री नीरज त्यागी, ओमदत्त कौशिक, उपाध्यक्ष अनुज राघव, अभिजीत मुखर्जी, मंडल मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा,  कुनाल कटारिया, जावेद खान, अंकित शर्मा, चेतन ठाकुर, अंकित गोयल, शिवम त्यागी, दीपक वर्मा, श्रीचंद चौहान, गुड्डू चौहान, राजीव धीर, अनिरुद्ध सिंह, गौतम पंडित, राकेश चौधरी, अनूप सिंह, जेपी राणा, आर. एन. राम, सचिन चौधरी, रविंदर चौधरी, सागर मिश्रा, अनिल सिंह, करण शर्मा, प्रभजोत सिंह, गुरविंदर सिंह, कविता चौहान, अंजू पुंडीर, माधुरी वर्मा, आकाश शर्मा, ओमप्रकाश बोला, डॉ राकेश चावला, अनिल गुप्ता, विनोद कुमार, सौरभ चौहान, अनूप सिंह, विक्की, वेदी, संजय शर्मा, अश्वनी अनेजा, सुनील कुमार, नरेश पाल, ललित शर्मा, राजेश्वर यादव, जय सिंह, जसवंत सिंह, किशोर कुमार, नवीन पंडित, अंजू चौधरी, रितु त्यागी, सुमन सिंह, मीनू गौतम, राजेश रानी, बाला शिशोदिया, सुनीता, सीमा, अलका गोयल, किरण चौधरी सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।