यूपी – गाजियाबाद सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय सैनिक संस्थान द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह करेंगे।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अधिवेशन के अवसर मुजफ्फरनगर शुक्रताल में स्थापित कारगिल शहीद स्मारक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन उत्तरखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। जहां गुरु पवन सिन्हा, आचार्य लोकेश मुनि और मेजर जनरल जी डी बक्शी सहित अन्य राष्ट्रिय व्यक्तित्व भी उपस्थित रहेंगे।
गौरव सेनानी पी पी सिंह ने बताया की कारगिल शहीद स्मारक पर पहले ही राष्ट्रिय सैनिक संस्था द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और सरदार भगत सिंह की प्रतिमाओं को स्थापित किया जा चूका है जिनका अनावरण तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 2018 में किया था I
युवा विंग के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार और गौरव सेनानी के आर वोहरा ने बताया की देश में यह पहला अवसर होगा जब गंगा माँ की आरती की तर्ज पर शहीदों की आरती का प्रारंभ किया जायेगा। लिहाजा कारगिल शहीद स्मारक को राष्ट्रिय धरोहर बनाया जाना चाहिए जिसकी सैधांतिक स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है I
राष्ट्रिय सचिव राजेंद्र बग्गासी ने बताया की कारगिल शहीद स्मारक दो एकड़ में बनी दो मंजिला ईमारत है जिसे स्वामी कल्याण देव ट्रस्ट ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था को निशुल्क और विधिवत सौंप दिया है I इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सलाहकार एस एस विजय मिश्र, उषा राना, ऋचा भदोरिया, सीमा कंसल, संध्या त्यागी, अधिवक्ता प्रदीप त्यागी, सब्जी मंडी व्यापार मंडल से महेंद्र कुमार, हापुड़ इकाई के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, पश्चमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन, तरुण धानी, नताशा, अधिवक्ता सुधीर कुमार त्यागी, पूजा शर्मा, जयंती बनर्जी राज शर्मा, प्रणव बनर्जी, सविता शर्मा मौजूद रहे।
