यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 8 वर्ष पुरा होने के उपलक्ष में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में रमते राम रोड पर वर्षों से सूखे पड़े पक्का तालाब की सफाई का कार्यक्रम रखा गया।
भाजपा सरकार के केंद्र में 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में भाजपा के द्वारा 15 दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रमों की श्रंखला में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जनपद में मौजूद तालाबों की सफाई अभियान के दौरान अध्यक्ष पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में रमते राम रोड पर शहर के बीचोबीच वर्षों से सूखे पड़े पक्का तालाब की सीढ़ियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की गई। जिसमें मुख्य रूप से सह संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर अशोक भारतीय सुशील गौतम कुलदीप त्यागी धीरज शर्मा विजय भारद्वाज प्रवीन त्यागी अरविंद चंद शीपल शर्मा ललित सिगौते विपुल अग्रवाल अजीत गौतम चेतन पंडित गिरीश गौतम रोहित गौतम मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र ठाकुर नकुल अरोड़ा करन शर्मा पिंटू ठाकुर धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।