Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हवन पूजन कर धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां गरीबों में भोजन वितरित किया वहीं हवन पूजन कर दीर्घायु की कामना भी की।


राजनगर मंडल महामंत्री नीरज त्यागी के कार्यालय गरिमा प्रॉपर्टी पर हवन पूजन कराकर योगी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए कामना की। इस अवसर पर राजनगर मंडल के अध्यक्ष विनीत शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग महानगर के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक वीरेंद्र सारस्वत समाजसेवी प्रभाकर त्यागी अजय त्यागी राजनाथ राम अनुज राघव सुशील खन्ना द्विवेदी सुधांशु शर्मा महेंद्र चावला मनोज सिंह आनंद प्रकाश परमेंद्र त्रिपाठी संजय चौधरी गौरव चौहान अनिकेत प्रजापति मेवाराम मौजूद रहे। इस हवन यज्ञ को पूर्ण करने का कार्य आर्य समाज के प्रधान सेवाराम त्यागी के द्वारा किया गया। इसके अलावा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा छबील लगाकर, पौधारोपण करके, गरीबों में भोजन बांट कर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया।