Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अटल विरासत सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 31 जनवरी तक चलेगा अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनमें अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान और अटल विरासत सम्मेलन शामिल हैं। इसी क्रम में 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं शहर विधायक संजीव शर्मा ने बताया हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

संजीव शर्मा ने बताया अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम (पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ) या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है। हम लोग इस अभियान के अन्तर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे, हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों / कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे।

इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जी पर लिखे गये लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जायेगा। तदोपरान्त इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। अटल विरासत सम्मेलन- इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जायेंगे।

  • सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।
  • अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हमारे जिलें में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गयी हैं उनके लेखकों को सम्मानित किया जायेगा।
  • श्रद्धेय अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण होगा।
  • इसी सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।

उन्होंने कहा इस प्रेसवार्ता के माध्यम से हम जिले के उन सभी पुण्य जनो का आवाह्न करते हैं जिनके पास श्रद्धेय अटल जी से जुड़ी हुई कोई भी स्मृति कागजी / ऑडियो/विडियो के माध्यम में उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठ जन जिन्होनें श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य किया हो वह सभी भाजपा जिला कार्यालय से सम्पर्क अवश्य करें जिससे हमारा संगठन उन महानुभवों तक पहुँचे सके।