Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने धूम धाम से मनाया 76 वां गणतन्त्र दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 26 जनवरी  2025, दिन रविवार सुबह 11:00 बजे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर  76 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया।

गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय संयोजक सतेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा  कर किया। इस अवसर पर देशवासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 में देश आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। भारतीय संविधान को बनाने के लिए भारत माता के अनेक विद्वान लालों ने वर्षों तक दिन-रात मेहनत की तब जाकर विश्व का सबसे बड़ा यह संविधान तैयार हुआ जिस कारण आजाद भारत में आज भारत के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी विकास के शुभ अवसर प्राप्त हो रहे हैं भारत को विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बनने के लिए भारत माता के अनेक लालों ने जो बलिदान दिया है हमें नहीं भुलना चाहिए और हमेशा उनके सपनों को साकार करने के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल सिन्हा, मनोज कुमार शर्मा होदिया, दिग्विजय सिंह, राजीव गौतम,सुरेश यादव, दीपक वर्मा, गणेश दीक्षित,आदित्य गौतम, विकास, विनोद गौतम, जटाशंकर सिंह, राजेंद्र यादव ,राजेंद्र गौतम, रंजीत कुशवाहा,   अर्जुन सिंह, रघुबर यादव, सुनील दत ,  विवेक राणा, हरीश शम्मी, जगदीश राय गोयल, आबिद, नसरुद्दीन मलिक, इरशाद, अक्षय कुमार, रोहित, रिंकू, दीपक पाल, विकास कुमार, नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।