सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा को हमेशा से मजबूत कर रहा है ब्राह्मण समाज : बीके शर्मा हनुमान

बिहार – पटना विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करता आ रहा है। हमें अपनी एकता को मजबूत कर समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। ये बातें रविवार को विद्यापति भवन सभागार में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ब्राह्मण कुम्भ में कहीं। विधान परिषद सदस्य अशोक पांडेय ने कहा कि राजनीति से हटकर अपने समाज के बीच जाना चाहिए। आशुतोष झा ने सनातन की मजबूती को लेकर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी, सोना झा, अभिनंदन पांडे, आलोक झा, गोविंद मिश्रा, अनिकेत रंजन, आयुष तिवारी, अमितेश झा उपस्थित रहे। समारोह में मंत्री मंगल पांडे, सांसद गोपाल ठाकुर, नानक चंद शर्मा हापुड़, भवेशानंद महाराज, विनय चेतना शास्त्री, नम्रता ब्रह्मवादिनी, अर्जित शाश्वत चौबे, रिटायर्ड डीआईजी अरविंद ठाकुर ने विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान को सम्मानित किया। इस अवसर संकल्प पत्र जारी किया जिसमे ब्राह्मण समाज की प्रमुख मांगें रहीं :-
• ब्राह्मण कल्याण आयोग और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन हो।
• राष्ट्रीय स्तर पर भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड या स्वर्ण आयोग का गठन हो।
• मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए।

• बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे।