Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बाबूलाल सैन बने भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

मध्य प्रदेश – इटारसी भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज एच राठौर एडवोकेट की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश में इटारसी स्थित ईश्वर रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारिओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई प्रदेशों की कमेटी का गठन भी किया गया एवं नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी सौंप गए।

भारतीय सैन समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के पदाधिकारिओं ने भाग लिया। भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महासचिव स्व. जयप्रकाश सैन जी के निधन के बाद रिक्त पड़े राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में सर्वसम्मति से गाजियाबाद जिले के पूर्व में प्रदेश महामंत्री वीर सिंह सैन को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया। वही भारतीय सैन समाज राष्ट्रीय कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश में काफी वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष रहे बाबूलाल सैन गाजियाबाद निवासी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, गाजियाबाद निवासी सतीश कुमार सैन जोकि पूर्व में प्रदेश सचिव रहे उन को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज एच राठौर एडवोकेट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति तक पूर्व की तरह प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी बाबूलाल सैन पर रहेंगे। 3 महीने में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष से परामर्श कर राष्ट्रीय महामंत्री वीर सिंह सैन सतीश कुमार सैन गाजियाबाद, सी पी सिंह जिला उरई को सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज एच राठौड़ एडवोके ने प्रदेश अध्यक्ष के रुप में मध्य प्रदेश में गत 3 वर्षों से कार्य कर रहे दीपक सैन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया और मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर निवासी प्रकाश सेन को बनाया गया। उनके साथ में ओम प्रकाश सैन को कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश बनाया। शहडोल संभागीय अध्यक्ष शिवरतन सैन महामंत्री सुदामा सैन जिला अध्यक्ष लखन सैन जिला महामंत्री अर्जुन सैन के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी शुगर सिंह सैन को दी गई। रोशन लाल बन भेरू सैन सरवन कुमार सैन राजस्थान विमल सैन छत्तीसगढ़ आदि कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ पदाधिकारी नियुक्त किए गए।