![](https://abtakkhaskhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241127-WA0001-1024x576.jpg)
कांग्रेस में शामिल हुई समाजसेवी पूनम चौधरी
यूपी – गाजियाबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत का 75वां संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।
महिला जिला अध्यक्ष सोनल नागर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की दर्जनों महिलाओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की शपथ लेते हुए संविधान दिवस मनाया। वही महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनल नागर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति में समाजसेवी पूनम चौधरी साहिबाबाद और अंकुर चौधरी गोविंदपुरम ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पूनम चौधरी ने कहा वे लंबे समय से समाज के सभी वर्गों के बीच में समाज सेवा का कार्य करती आ रही है तथा कांग्रेस की विचारधाराओं से हमेशा प्रभावित रही है जिसके चलते आज उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद माया देवी कशिश गुर्जर कामाक्षी पूनम चौधरी रेखा पाल अंकुर चौधरी नरेंद्र चौहान त्रिलोक सिंह कपिल यादव सहित दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।