Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अन्नदाता किसान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत के अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में युवाओं ने बस अड्डे चौराहे पर कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के विरोध में नारेबाजी की और कंगना रनौत का पुतला फूंका।

आसिफ सैफी ने कहा कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, MSP पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है। अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता। नरेंद्र मोदी और भाजपा भाजपा निरंतर किसानों का अपमान कर रही है। युथ कांग्रेस मांग करती है कि भारतीय जनता पार्टी किसानों से माफी मांगने और कंगना रनौत को बीजेपी से निष्कासित करें।

युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष वीनित त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, बबली नागर, वीर सिंह चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया, कार्तिक कौशिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, वीर सिंह जाटव, महिला जिला अध्यक्ष संगीता त्यागी, एससी-एसटी प्रदेश महासचिव सूर्यकांत, सेवादल प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश चीनी, पूर्व महापौर प्रत्याशी लालमन पाल सिंह, उमेश शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम अहमद सैफी, पूर्व महापौर प्रत्याशी पुत्र तरुण रावत, सुभाष शर्मा, वी के शिशोदिया, विक्रांत चौधरी, एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष आसिश प्रेमी, नईम त्यागी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव डॉ बाबू सिंह आर्य, विनीत शर्मा, सवीता जयसवाल, सोना खान, अक्सा अनसारी, नसरीन खान, राजा अंसारी, फ़िदा खान, सोमेंद्र त्यागी, शशी, रितिक कुशवाह, कुशम त्यागी, विकास कुमार, शिवम यादव, सोनू, रितेश कसाना, योगेश कुमार, अरुण शर्मा, अर्स सैफी, बादल, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार सैनी मौजूद रहे।