Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यशाला संपन्न, 2 सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को सहकारिता भवन लखनऊ में सम्पन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होगा और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी संगठन के विस्तार का एक बड़ा अवसर है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य तय करके जुटना होगा। सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में मनाते हुए हमे पूरे प्रदेश में हर वर्ग और हर घर तक पहुंच कर केंद्र और  राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन जन को पार्टी  की विचारधारा से जोड़कर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का काम करना है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  नरेन्द्र कश्यप ने सदस्यता अभियान में पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता की भूमिका को विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोर्चे को पार्टी द्वारा 10 लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य दिया है। लेकिन मोर्चे के हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने का काम करना है। श्री कश्यप ने कहा कि इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव, गली, मोहल्लों में घर-घर तक पहुंचकर लोगों को सदस्य बनाने का काम करना है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चो द्वारा 30 अगस्त को जिला व 31 अगस्त को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगीं।