यूपी – गाजियाबाद श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर सैक्टर 23 में वर्ष 2022-23 की कमेटी का किया गया गठन। सर्वसम्मति से यशपाल यादव को बनाया गया अध्यक्ष।
कमेटी गठन प्रक्रिया में मनोनित पार्षद एवं मुख्य संरक्षक मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में चुनाव संयोजक संरक्षक किरणपाल तेवतिया की देख रेख में संरक्षक मंडल की ओर से सर्वसम्मति से आगामी दो साल की रामलीला मंचन के लिए यशपाल यादव को कमेटी का अध्यक्ष, सुमित चौहान को महामंत्री, तरुण शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यशपाल यादव के अध्यक्ष बनने पर सभी सदस्यों ने खुशी प्रकट करते हुए उनके कार्यकाल में भव्य और दिव्य रामलीला मंचन किये जाने की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मनोनित पार्षद व मुख्य संरक्षक मोहन सिंह रावत, संरक्षक रविंद्र राणा, चेतन यादव, सत्यपाल देशवाल दीवान जी, अमर दत्त शर्मा, आर एस शर्मा, राजकुमार शर्मा, ब्रह्मपाल तोमर, अशोक चांदीवाल, संजीव चौधरी उपस्थित रहे।
