स्व. कमलेश कुमार जी के 79 वें जन्मदिन पर वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद सोमवार को स्वर्गीय कमलेश कुमार जी संस्थापक वरदान सेवा संस्थान के  79 वें जन्मदिन पर वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुधीर मोहन मित्तल अध्यक्ष वरदान सेवा संस्था द्वारा दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। विभिन्न संस्थाओं जैसे लायंस क्लब महिला साहिबाबाद एवं गाजियाबाद तथा मदर इंडिया पब्लिक स्कूल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कैम्प में दन्त एवं फिजियोथैरेपी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा सुझाव एवं रोकथाम के लिए करे जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी जिससे कि उन बीमारियों को पहचान सकें एवं उनका इलाज करा सकें। डॉ हिमांशु  भारद्वाज मेडिकल सुपरटीडैंट के द्वारा वरदान मे संचालित सभी विभागों के विषय मे विस्तार से बताया तथा यहाँ मिलने वाली सभी सुविधाओ से अवगत कराया। बाबू जी के जन्मदिन को वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक उत्सव की तरह बनाया और बाबू जी के द्वारा उनके उद्देश्य को पूरा करने के लिए संकल्प के साथ एक कदम आगे बढ़ाया।