परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने 70 पदाधिकारियों को किया मनोनीत

यूपी – बागपत अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बागपत ने सोमवार को बड़ौत में स्थित मंगलम फार्म हाउस में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 70 व्यक्तियों को सभा के पदाधिकारियों के रूप में मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज सुधीर कांत शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद हितेषी राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा महामंत्री राजेश आचार्य एवं विभिन्न जनपदों से आए जिला अध्यक्षों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। बागपत के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के अलावा सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं ने अतिथियों का सत्कार किया। साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने ब्राह्मण बंधुओं को समाज को दिशा देने वाली जाति बतलाते हुए कहा कि सभी ब्राह्मणों को एकत्र होकर अपना और समाज का हित करना है। उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है जिससे उत्तर प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनी है। श्री शर्मा ने कहा कि मैं सदैव आपके दुख दर्द में काम आता रहूंगा। महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी को ब्राह्मण सभा की सदस्यता एवं अपने बच्चों को संस्कारित होने की शिक्षा देने की अपील की। इस अवसर पर नवनियुक्त एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी उपस्थित रहे। एसआर कॉलेज ऑफ लॉ के चेयरमैन पंडित शिवकुमार शर्मा ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की कि वह अपने शिक्षण संस्थान में यदि कोई गरीब ब्राह्मण बच्चा एलएलबी करना चाहे तो वह उसको निशुल्क शिक्षा प्रदान कराएंगे।