श्री मुरलीधर मल्होत्रा जी के गौलोक गमन के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धांजली दिवस का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद श्री जी संकीर्तन मंडल गाजियाबाद खुर्जा के तत्वावधान मे श्री मुरलीधर मल्होत्रा जी के गौलोक गमन के एक वर्ष पूर्ण होने पर “श्रद्धांजली दिवस” बडे ही धूम धाम से संपन हुआ।
श्री हरी मंदिर गाधी नगर गाजियाबाद मे दिल्ली से पधारे संकीर्तन रसिक वरूण तौमर ने अपने परिकर के साथ एवं माधौ बिहारी दास ने आपने परिकर के साथ संकीर्तन से भक्तो को भाव विभोहोर होने पर मजबूर कर दिया मंडल का उद्देश्य निष्काम संकीर्तन करना है। इस अवसर पर विशेष रूप से महंत कैलाश गिरि महाराज एवं श्री दूधेश्वर नाथ मठ से महंत सुरेशा नन्द गिरि महाराज, नन्द गांव से पंडित हरि शंकर शास्त्री महाराज ने पधार कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान पं. गोपाल कृष्ण शर्मा बिस्सा महंत श्री हरि मंदिर गांधी नगर पं. अजय शर्मा पं. सुनील कक्कड़ कालू भैया अशीश शर्मा आकुल गौड निशू गुप्ता सौरव राम कुमार भारद्वाज जय किशन शर्मा रजत आग्रवाल आकाश वर्मा हरी ऊँ पवन अकिंत हर्ष सुतीक्षण का विशेष सहयोग रहा।