Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारतीय सेन समाज ने मनाई सेन महाराज की 724वीं जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 5 मई को भोपुरा स्थित सेन फार्म हाउस में भारतीय सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज की 724वीं जयंती बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। काफी संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर आराध्य देव संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती को बड़े ही जोश के साथ मनाने का कार्य किया। इस दौरान सेन महाराज की आरती कर समाज के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए, नाच कूद कर आराध्य देव संत शिरोमणि सेन महाराज का आशीर्वाद लिया।

भारतीय सेन समाज के  प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन के नेतृत्व में गाजियाबाद में सेन समाज के लोगो ने भारी संख्या में जुड़कर संत शिरोमणि सेन महाराज का गुणगान किया। सेन जयंती की अध्यक्षता मास्टर वीर सिंह सेन प्रदेश महासचिव ने की। संचालन चमन सिंह सेन जिला अध्यक्ष भारतीय सेन समाज गाजियाबाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सेन भारतीय सेन समाज के मुखिया रघुवर चंदेल सेन मेरठ मंडल के अध्यक्ष ब्रह्मपाल चंदेल सेन भारतीय सेन समाज गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सेन पहलवान सूरज पहलवान  सेन जग रोशन सेन चंद्रप्रकाश पवार पंकज समनिया डॉक्टर होशियार सिंह सेन विनोद कुमार सेन डॉ अरुण कुमार सेन डॉक्टर प्रवीण कुमार सेन संजय सेन नरेंद्र सेन संजीव सेन कपिल सेन ईश्वर चंद्र सेन बलराज सेन सुधीर सेन जितेंद्र सेन टूक्की सेन राकेश सेन राजकुमार सेन बालकिशन सेन अमित सेन घनश्याम ठाकुर सेन सहित सैकड़ो सेन बंधुओ ने भाग लिया।