Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वरदान स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए नेशनल हेल्थ फेस्ट-2024 का किया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद “स्पेशल ओलंपिक भारत” दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाला आज भारत में एक प्रमुख और सक्षम संगठन के रूप में जाना जाता है। स्पेशल ओलंपिक भारत ने वर्ष 2023 में बर्लिन ओलंपिक्स में 199 मैडल  लाकर भारत के गौरव को बढ़ाने का काम किया। करोना महामारी के बाद जब दो वर्ष तक मानसिक दिव्यांगता क्षेत्र में काम करने वाले बच्चों सहित सम्पूर्ण समाज घरों में रह रहा था तब स्पेशल ओलंपिक भारत ने  यह लक्ष लिया की अब हमारे बच्चे घरों से बहार निकलेंगे और पुनः खेल के क्षेत्र से लेकर अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ेंगे। इसके संदर्भ में, उस समय अध्यक्षा मलिका नड्डा के नेतर्त्व में हमने पुरे देश में यह तय किया की हम आज़ादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 जिलों में 7500 मेडिकल प्रोफेशनल के साथ मिल कर 75000 से ज्यादा मानसिक दिव्यांग बच्चों का  हेल्थ कैंप करके “Return to Play” प्लान के साथ उनको दुबारा खेल के मैदानों में लेकर आएंगे और हमारे इस कार्यक्रम को बहुत बड़ी सफलता मिली। इस कार्यक्रम के दौरान स्पेशल ओलंपिक भारत ने कुल 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 102037 बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग 139 विभिन्न  स्थानों पर की। जिसमे स्पेशल ओलंपिक भारत ने गिनीज बुक रिकॉर्ड, एशिया बुक रिकॉर्ड और लीमा बुक रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त किया।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत – उत्तर प्रदेश के द्वारा 4 मई को वरदान स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद में दिव्यांग बच्चों  के लिए नेशनल हेल्थ फेस्ट-2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। जिसमें 600 दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य की जांच अत्यंत देखभाल और समर्पण के साथ की गई। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना है, यह सुनिश्चित करना कि उन्हें वह देख-रेख और समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मल्लिका नड्डा उपस्थित रही और उन्होंने स्पेशल ओलंपिक्स उत्तर प्रदेश के नये  कामों की प्रशंसा करते हुए कहा की ऐसे स्वास्थ कैंप देश भर में आयोजित करने चाहिये। विशिष्ट अतिथि नोवमान अहमद प्रबंध निदेशक- एच.एस.सी.सी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को उनकी संस्था की ओर से हमेशा हर मुमकिन सहायता प्रदान की जायेगी इस कार्यक्रम से जुड़कर उनको बड़ी खुशी महसूस हुई। विशेष अतिथि मुकेश शुक्ला अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश ने कहा की स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश अगला ओलंपिक्स भारत में उत्तर प्रदेश में हो इसके प्रयास में, मैं और मेरी संस्था निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक व राज्य समिति के सदस्य ललित जयसवाल ने कहा कि हम इस स्वास्थ कैंप को उत्तर प्रदेश हर जिले तक लेके जायेंगे, वरदान अस्पताल में होने वाले यह  कैंप को लगातार जारी रखा जायेगा, दिव्यांग बच्चों के लिए हम हर मुमकिन प्रयास करेंगे।