यूपी – गाजियाबाद रमते राम रोड स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर बीएसएनएल अस्थाई कर्मचारी संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें यूनियन के महामंत्री बिजेन्द्र कुमार ने कर्मचारियो को संबोधित करते हुए बताया कि बीएसएनएल में जो अस्थाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उनको बीएसएनएल प्रबंधन समय से वेतन नही दे रहा है और उनका शोषण भी कर रहा है। वेतन के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, भारत सरकार के शासनादेश के अनुसार इन कर्मचारियो को मिनिमम वेज भी नही दिया जा रहा हैं, इनको सिर्फ 6 से 7 हजार रुपये ही दिया जा रहा है। अगर ये कर्मचारी आवाज उठाते है तो उनको निकलने की धमकी दी जाती है गरीब मजदूर क्या करे परिवार का पालन पोषण जो करना है इस लिए अधिकारियो का शोषण सहन करता रहता है। ये मजदूर की मजबूरी है जो इस परिस्थिति में भी अपने परिवार का पोषण करता है। वहीं कर्मचारी सतपाल ने कहा कि मुझे पिछले 2 साल से वेतन नही दिया गया अधिकारी कहते है कि अगर काम नही करोगे तो आपको पुराना बकाया वेतन नही देंगे मजबूरी में सब करना पड़ रहा। बैठक में धर्मेन्द्र शिव नरेश हेमचंद वीरेंद्र वेद प्रकाश सुरेंद्र कैलाश मनोज प्रदीप उपस्थित रहे।
