यूपी – गाजियाबाद कर क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ताओं की गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन की वार्षिक सभा एवं स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा द्वारा अधिवक्ताओं के कर्तव्य एवं दायित्व के संबंध में बताते हुए सभी अधिवक्ता साथियों को हर संभव सहयोग करने की बात कही।
बैठक में वरिष्ठ कर अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर बार के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में महासचिव अमन कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष मदन कुमार त्यागी कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सह सचिव रनिश गर्ग शिवम गर्ग एवं कार्यकारिणी सदस्य संजीव सपरा दीपक त्यागी दीप गुप्ता प्रिंस वाधवा जैन रूप जैन योगेश कुमार शर्मा प्रांशु गर्ग मनोज कुमार मनीष मित्तल प्रदीप पाल पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।
