यूपी – गाजियाबाद शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राजीव जी के जीवन पर विचार गोष्ठी के साथ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दीपा कॉल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी जी कंप्यूटर क्रांति के जनक थे और देश में मोबाइल, कंप्यूटर, संचार का माध्यम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को जाता है। उन्होंने कहा देश राजीव गांधी जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता राजीव गांधी जी ने कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में नहीं बल्कि देश के नेता के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास को करने का काम किया था।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहां की राजीव गांधी जी ने युवाओं को ताकत देने के लिए 18 साल से वोट का अधिकार दिया। युवाओं को ताकत देने के लिए कंप्यूटर क्रांति देश के अंदर लाए और सभी जातीय और धर्मों को पंचायत में भागीदारी देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर पंचायती राज को मजबूत किया। देश कभी राजीव जी के योगदान को नहीं भुला पाएगा।
पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमे अपनी प्रारंभिक राजनीति में राजीव गांधी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला राजीव गांधी बहुत कम समय तक जीवित रहे हमारा मानना है अगर राजीव गांधी जी कुछ और लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री होते तो आज भारत दुनिया की सुपर पावर बन चुकी होती।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम खान ने कहा राजीव गांधी जी का लोहा केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में माना जाता था राजीव गांधी जी की सोच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भारत को विश्व पटल पर मजबूत बनाने की थी इसीलिए आज पूरा विश्व उन्हें विकास पुरुष के नाम से पहचानता है। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस नेता इरशाद अली कल्लू पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष विजयपाल चौधरी कांग्रेस नेता पूजा अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एहसान अली नगर शहर अध्यक्ष सोनू रुखसार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता उपाध्याय राकेश पाल सोशल सुशील कुमार गुप्ता नीरज प्रजापति नितिन त्यागी पुष्पेंद्र राठोर लेखराज त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
