यूपी – गाजियाबाद शनिवार को स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री और केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह का अपने संसदीय क्षेत्र में दौरा हुआ।
प्रथम कार्यक्रम गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में ईट राइट मेले का शुभारंभ किया गया। अगला कार्यक्रम धौलाना विधानसभा के बासतपुर में हुआ जहां वीके सिंह द्वारा अनेकों विकास कार्यों का उद्घाटन कर क्षेत्र जनता को समर्पित किया।
मंत्री जी का अलग कार्यक्रम धौलाना के मेघनाथ सिंह सिसोदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुआ वहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल भारत से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के महाअभियान को आगे बढ़ाया। मंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरित किये गए।
शनिवार को गाजियाबाद संसदीय दौरे के अंतिम कार्यक्रम में स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी जी की द्वितीय पुण्यतिथि में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में उपस्थित हुए। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
