यूपी – गाजियाबाद एच आर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोरटा गाजियाबाद में द्वितीय मूट कोर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें एलएलबी 3 ईयर के छात्रों ने सिविल व कृमिनल समस्याओं पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मीडिएशन ऑफिसर जावेद राहत खान ने विधि के छात्रों को मूट कोर्ट के महत्व एवं सिविल एंड क्रिमिनल मामलों की प्रक्रिया के बारे में समझाया। छात्रों ने एक भावी अधिवक्ता के तौर पर अपने-अपने पक्षों को रखा। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ निर्दोष अग्रवाल एवं एलएलबी डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं प्रवक्ता गण डॉ हेमंत कुमार, डॉ विभा श्रीवास्तव, सोनिका शर्मा, सुधीर एवं कामनी आदि उपस्थित रहे। इस मूट कोर्ट को सफल बनाने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष योगदान रहा।
