हिमाचल – मंडी भाजपा महिला मोर्चा मंडी मंडल की बैठक मुख्यमंत्री संवाद कक्ष, परिधि गृह मंडी में भाजपा महिला मोर्चा मंडी मंडल अध्यक्षा सरोज चंदेल की अध्यक्षता में सम्पन हुई ।
बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला मंडी जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सेन, भाजपा जिला मंडी विस्तारक राम कुमार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंडी जिला अध्यक्षा सुमन ठाकुर व भाजपा मंडी मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर उपस्थित रहे ।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रणवीर सिंह सेन, राम कुमार, मांचली ठाकुर, सुमन ठाकुर व मनीष कपूर का सम्बोधन व मार्गदर्शन सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ता को प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं रूपरेखा तैयार की गई। जयराम सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को सफर पर बस किराये में 50 प्रतिशत छूट देने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडी मंडल की समस्त पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही।
