Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव में अट्ठारह सौ छात्र छात्राओं ने लिया भाग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई योग संस्थान के सौजन्य से 20 मई 2022 को एक अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के ही एक भाग इस योगोत्सव को उत्तम स्कूल ने बड़े उल्लास  से मनाया।
मोरारजी देसाई संस्थान की योग विशेषज्ञ डा. इंदु शर्मा ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
  कार्यक्रम में गाजियाबाद के  उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स, केडीबी स्कूल, डीडीपीएस, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, डीपीएस साहिबाबाद और सेठ आनंदराम जयपुरिया के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना से हुआ तत्पश्चात मोरारजी देसाई संस्थान के  निर्देशक डा. ईश्वर बसरवा रेड्डी ने सबको संबोधित किया।
उत्तम स्कूल के योग शिक्षक ने सभी छात्रों को योगाभ्यास कराया जिसमें सभी छात्रों में अत्यंत उत्साह से अत्यंत सुंदर  प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्तम स्कूल की प्रधानाचार्य शर्मिला रहेजा ने सभी अतिथियों और  अध्यापकों का धन्यवाद किया।