रोटरी मण्डल 3012 के मेघा प्रोजेक्ट के दौरान छात्राओं को वितरित की साइकिले

यूपी – गाजियाबाद रोटरी मण्डल 3012 के मेघा प्रोजेक्ट साईकिल वितरण के अंतर्गत रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ, रोटरी गाजियाबाद आइडियल एवं रोटरी गाजियाबाद ग्रेटर ने नगर निगम बालिका इन्टर कॉलेज सिहानी गाजियाबाद में कक्षा 9 से 12 तक की बालिका विद्यार्थियों को 81 साईकिल वितरित की ताकि बालिकाओं को स्कूल आनेजाने में सुविधा हो सके। इस अवसर पर साहिबाबाद विधान सभा के विधायक सुनील शर्मा ने उपस्थित होकर स्वयं साईकिल वितरित की तथा बच्चियों का उत्साह वर्धन किया और रोटरी की इस पहल के लिए धन्यवाद किया।
उपरोक्त क्लब ने पुनः जैनमति उजागरमल जैन  इन्टर कॉलेज कवि नगर गाजियाबाद में कक्षा 9 से 12 तक की बालिका विद्यार्थियों को 41 साईकिल वितरित की। इस अवसर पर मुरादनगर विधान सभा के विधायक अजीत पाल त्यागी ने उपस्थित होकर स्वयं साईकिल वितरित की तथा बच्चियों का उत्साह वर्धन किया और रोटरी की इस पहल के लिए धन्यवाद किया। रोटरी मण्डल से डिप्टी सेक्रेटरी रो डा राजीव गोयल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष रो संजय जैन,  रोटरी आइडियल के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल अपने सदस्यों के साथ उपस्तिथ रहे।
रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ से प्रोजेक्ट चेयरमैन रो मुकुल जैन, रो अनुपम जैन, रो विजय माहेश्वरी, रो मनोज अग्रवाल, रो राकेश जिन्दल,  रो डा पुनीत अग्रवाल, रो प्रदीप जैन, रो प्रमोद गोयल, रो राकेश जिन्दल,रो संजीव गोयल, रो एन नीतू जैन, रो एन रवि जैन, रो एन अंजू तलवार और रो एन ममता गोयल ने अपना सहयोग दिया।