व्यापारी सुरक्षा फोरम की गाजियाबाद इकाई का हुआ पुनर्गठन

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत व्यापारी संगठन व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की गाजियाबाद इकाई का पुनर्गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल ने गाजियाबाद महानगर में आर०के० गोयल सर्राफ को अध्यक्ष, धमेन्द्र सोहेल वरिष्ठ उद्यमी को महामंत्री व हरीश गर्ग (रबर वाले) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में अशोक कुमार गुप्ता आटे वाले श्याम पार्क एक्टेंसन को अध्यक्ष, संजय रस्तोगी व्यापारी नेता वैशाली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनिरुद्ध वशिष्ठ को महासचिव मनोनीत किया।
अशोक कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षा व सम्मान का माहौल कुछ वर्षों में बना है। अपराधियों व भू माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है। चतुर्मुखी विकास के साथ प्रदेश में पूंजी निवेश व ओ.डी.ओ.पी योजना के माध्यम से उद्योगों का विस्तार सराहनीय है। व्यापारी वर्ग की आकांक्षा है कि पंजीकृत व्यापारियों को आत्म सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाए, लम्बे समय से पंजीकृत व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा हेतु व्यापारी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए व आकस्मिक रूप से प्राकृतिक व अन्य आपदा के समय नुकसान होने पर आंशिक सहायता राशि दिया जाना न्यायसंगत होगा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आर0के0 गोयल, महामंत्री धर्मेन्द्र सोहेल, ट्रांस हिण्डन अध्यक्ष अशोक कुमार आटे वाले व महामंत्री अनिरुद्ध वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से गाजियाबाद नगर के व्यापारियों की आवाज समुचित स्थान पर उठाने, प्रत्येक व्यापारी संगठन को सम्मान व सहयोग देने के साथ-साथ प्रशासन से मांग की कि प्रमुख व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत व सी0सी0टी0वी0 कैमरे चुस्त दुरुस्त करने के साथ पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि अपराध की घटनाए घटित न हो सके।
इस अवसर पर कृष्णवीर चौधरी, सच्चिदानंद शर्मा, अनिल गर्ग ( विजय सैनेटरी), देवेन्द्र अग्रवाल पार्षद मुकेश गोयल (वस्त्र लोक), सुभाष गर्ग(आर०बी०स्टीन), संजीव गुप्ता “समरकूल”, देवेन्द्र हितकारी, सुबोध गुप्ता (लोहा मण्डी), चेतन बंसल, गुलशन भांवरी, सुनील गुप्ता (पूर्व पार्षद), राकेश बाटला, अशोक अरोड़ा(उद्यमी), जीत सिंह राणा, अशोक गुप्ता (आटे वाले), संजय रस्तोगी (वैशाली), अनिरुद्ध वशिष्ठ, रघुवीर सोनी(प्रताप विहार), कुंवरपाल सिंह, नीरज गोयल, सुरेश महाजन, हरमीत बख्शी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।