यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अवनीश गुप्ता की अध्यक्षता में गाजियाबाद आईडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल CMO सुनील त्यागी को ज्ञापन सौंपा।
चिकित्सकों का कहना है कि बिना डिग्री वाले झोलाछाप न सिर्फ़ दंत चिकित्सा के स्तर को नीचे गिरा रहे हैं अपितु समाज में भिन्न भिन्न प्रकार की बीमारियां फैला रहे हैं। इनके प्रतिष्ठानों मैं सही तरीक़े से सेनीटाईज़ेशन तथा वेस्ट मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है। जिससे समाज एवं पर्यावरण को भारी नुक़सान हो रहा है। ज्ञात हो कि दंत चिकित्सा में प्रोसीजर के दौरान एयरोसोल बनता है जिससे इन्फेक्शन हवा में फैलता है जोकी क्रॉस इन्फ़ेक्शन का कारण बन सकता है। ऐसे में ज़्यादातर अच्छे चिकित्सालयों में ऐर हेपाफ़िल्टेर्स।अल्ट्रावायलेट चेम्बर, ऑटोक्लेव जैसी आधुनिक तकनीकों की व्यवस्था होती है जो की ऑपरेटरी तथा इस्तेमाल होने वाले इंस्ट्रूमेंट्स का सेनीटाईज़ेशन सुनिश्चित करती है। जिससे की मरीज़ों के होने वाले इलाज सुरक्षित हो सके। डॉ सुनील त्यागी ने एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता महासचिव डॉ अतुल त्रिवेदी तथा कोषाध्यक्ष डॉ अखिलेश शांडिल्य को पूर्ण विश्वास दिलाया कि इस दिशा में कठोर से कठोर क़दम उठाए जाएंगे।
