यूपी – लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की इस अवसर पर उनके साथ भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री विनोद यादव उपस्थित रहे।
नरेंद्र कश्यप ने बताया कि उनकी यह मुलाकात योगी आदित्यनाथ जी के साथ बहुत ही सुखद रही।
उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें असाधारण कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कार्य कर सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आज प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में 22 पिछड़ी जातियों के मंत्रियों का समावेश उत्तर प्रदेश की सरकार में किया है उसके लिए वह मुख्यमंत्री जी के बहुत-बहुत आभारी हैं कि उन्होंने अपना विश्वास पिछड़ी जातियों पर किया और उन्हें अपने मंत्रिमंडल में जगह प्रदान की।
उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम योगी जी के नेतृत्व में किया जाएगा जिसमें पिछड़े वर्ग के सभी मंत्रियों का स्वागत समारोह रखा जाएगा।
