राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खलेंद्र चौधरी को जिला उपाध्यक्ष और कृष्ण त्यागी को जिला संगठन मंत्री बनाया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा की उपस्तिथि में जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता और साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी की सहमति से व्यापारी खलेंद्र चौधरी को गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष और कृष्ण त्यागी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपे जिसके बाद नवनियुक्त दोनों ही पदाधिकारियों का व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया  इस अवसर पर उपाध्यक्ष समीर शर्मा, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी, महानगर महामंत्री अनिल जुल्का, आई टी संयोजक विकास चुघ, आशु पंडित मौजूद रहे।