यूपी – गाजियाबाद कवि नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास क्षेत्र मुरादनगर, नगर क्षेत्र गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गौरव गौतम कमपोजिट विद्यालय कन्या रईसपुर गाजियाबाद एवं बालिका वर्ग में कुमारी खुशबू कमपोजिट विद्यालय करेहड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मोमेंटो व अन्य सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आरती गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र टिंकू कंसल जिला समन्वयक मिड डे मील देवेंद्र कुमार जिला स्काउट अध्यापक डॉ परवीन कुमार जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार प्रधानाध्यापक गौरव चौधरी अन्य अध्यापकों ने सहयोग दिया।
