243 किलो गांजे के साथ तीन अन्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

यूपी – गाजियाबाद थाना नंदग्राम पुलिस व पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम की सर्विलांस टीम ने तीन अन्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लगभग चालीस लाख रुपये कीमत का 243 किलो गांजा सहित  तीन अन्तराज्यीय गांजा बरामद किया।
थाना नंदग्राम पुलिस व पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम की सर्विलांस टीम ने लगभग चालीस लाख रुपये की कीमत का 243 किलो गांजे को एक केन्टर में आन्ध्रप्रदेश राज्य से लाते हुए तीन अन्तराज्यीय गांजा तस्कर फरीद, सलीम, गौरव वाल्मिकी को भट्टा नंबर 05 रोड, थाना नंदग्राम क्षेत्र से 17 मई की रात्रि में गिरफ्तार किया।
  अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया यह लोग आंध्र प्रदेश राज्य से बड़ी गाड़ी में गांजा छिपाकर लाकर गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्र में आन डिमांड सप्लाई करते हैं। इनके गैंग का सरगना विवेक चौधरी है।