यूपी – गाजियाबाद रोटरी क्लब गाजियाबाद द्वारा लोहिया नगर स्थित श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को 89 साइकिल बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर मौजूद रहे।
छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि रोटरी क्लब ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल वितरण कर जो काम किया है बहुत सराहनीय है। इससे दूर-दूर से स्कूल आने वाले बच्चों का पैसा भी बचेगा और समय भी। उन्होंने कहा सरकार का नारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर रोटरी क्लब व गुरु नानक कन्या इंटर कालेज दोनों ही सेवा कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
कॉलेज के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने रोटरी क्लब का धन्यवाद देते हुए कहा श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज एक मंदिर गुरुद्वारे से कम पवित्र नहीं है जो भी यहां हमारे बच्चों के बीच कुछ बांटने आता है तो हम सदैव उसके और उस संस्था के शुक्रगुजार रहते हैं।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब गाजियाबाद के अध्यक्ष सुधीर त्यागी गवर्नर अशोक अग्रवाल जोगिंदर सिंह बगगू सुरेंद्र शर्मा कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना रस्तोगी रोटरी क्लब के सदस्य कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
