यूपी – गाजियाबाद लायन एनक्सी सेमिनार हॉल में चल रहे शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष और वास्तु सेमिनार में वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के आचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि एनैक्सी सेमिनार सभागार श्रोताओं और जिज्ञासुओं की भीड़ से भरा हुआ था।
उन्होंने बताया विद्वतगण और वक्ताओं ने सबको ऐसा सम्मोहित कर रखा था कि पिन ड्रॉप साइलेंस की तरह सभी जडवत थे। बड़े ध्यान से उनके विचार सुन रहे थे और आनन्द ले रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार जैन ने बताया कि मुख्य वक्ताओं में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष डॉक्टर एस एच रावत, डॉ.विनायक पुलह, डॉ.मुकेश जैन, आचार्य बृजकिशोर बृजवासी आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें
सेमिनार के बाद सभी विद्वानों का सम्मान किया गया। सेमिनार के दौरान अनेक विद्वानों ने ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, टैरो आदि के द्वारा जनसामान्य का समस्याओं का निःशुल्क समाधान किया।
कार्यक्रम संचालक डॉक्टर सतीश भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष का यह कार्यक्रम अपने में अद्वितीय था। सेमिनार में शुरू से लेकर आखिर तक पूरा हॉल खचाखच भरा रहा। विद्वानों का चयन उत्तम श्रेणी का था जिससे सभी दर्शक प्रभावित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य श्रीराम कश्यप, राजपाल सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, संजीव पालीवाल, योगेंद्र पाल, अंकित शर्मा, प्रियांश शर्मा, कृष्ण शर्मा श्रवण कुमार शर्मा, संदीप वशिष्ठ, शालिनी शर्मा का योगदान रहा।







