Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी में मेगा एग्जिबिशन राइज इन इंडिया 2023 का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। 60 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 10000 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा शहरों के लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदेश के विभिन्न स्टॉल देखकर एग्जिबिशन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल व डीएई के जॉइंट डायरेक्टर वीके सिन्हा ने इस एग्जीबिशन का जायजा लिया। समापन के दिन सब ने अपने विचार रखे और कहा कि इस तरह का आयोजन गाजियाबाद में बार बार होना चाहिए। सबको सर्टिफिकेट बांटे गए और इस एग्जीबिशन में 10000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया।

गाजियाबाद के युवाओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिक से अधिक लाभ उठाया और कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है की सांसद अनिल अग्रवाल जी के प्रयासों से इस प्रकार की प्रदर्शनी का गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है जिससे युवाओं को अत्यंत लाभ होता है। प्रदर्शनी में पहला स्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी के स्टाल को, दूसरा स्थान जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया को और तीसरा स्थान मिला वादिया इंस्टिट्यूट ऑफ़हिमालयन जियोलॉजी को।