Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

नये साल से पहले दम घोटने वाली गैस दे रहे हैं जन प्रतिनिधि : डॉ बी पी एस त्यागी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जनप्रतिनिधियों द्वारा नए साल से पूर्ण कराए जा रहे चारकोल से सड़क निर्माण कार्यों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए डॉ बी पी एस त्यागी स्वास्थ्य प्रभारी राष्ट्रीय जनसत्ता दल ने कहा कि इलेक्शन से पहले जनता को यह दिखाना ज़रूरी है कि कुछ काम किया जा रहा है। अख़बार में तारीफ़ के पुल बांधने, सड़को पर चारकोल बिछाने से हमारी भोली जनता अब आपके बहकावे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा मौसम के बदलते ही हवा की रफ़्तार कम होती है जिसके कारण जो भी दम घोटूँ गैस वातावरण में है वह जान लेवा साबित हो रही है। ग्रैप के क़ानून की धजियाँ उड़ रही है। पोल्यूशन अपनी चरम सीमा पर है उसमे जेएन-1 कोविड मिक्सड है, सड़क बनाने से उसमे कार्बन मोनोऑक्साइड और घोल दिया है तो भोली जनता अपनी जान कैसे बचाएगी।

CO गैस के बारे में जानकारी देते हुए डॉ बी पी एस त्यागी ने बताया अपने पढ़ा होगा कि अंगीठी जलाने से कमरे के अंदर सो रहे लोगो की मौत हो गई, गैस गीज़र से मौत हो गई। गैस गीज़र, अंगीठी व चारकॉल जलाने से CO गैस निकलती है जो सांस के ज़रिए खून में हीमोग्लोबिन से मिलकर उसकी ऑक्सीजन ले जाने की छमता को जीरो कर देती है और कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन बनाकर दम घोट देती है। क्या हमारे जन प्रतिनिधि क़ानून को ताक पर रख कर ये सड़क पर चारकोल नहीं डल वा रहे है। कोविड का सर्विलांस हो नहीं रहा है। एक पेशेंट इरफ़ान मैंने अपने अस्पताल से एंटीजन पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ शुक्रवार (23/12/23) को भेजा था उसकी आज तक आरटीपीसीआर की रिपोर्ट हमे नहीं बतायी है जिससे हम अपना बचाव कर पाये। सड़क बना कर ये लोग क्या लोगो का दम नहीं घोट रहे है यह सवाल मैं अपनी भोली जनता के बीच छोड़ता हूँ जिसको ये बरगलाने की क़ोशिश कर रहे है।