Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महानगर कमेटी कार्यालय पर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रिय नेता सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके दीर्धायु होने की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा सोनिया गांधी जी को त्याग की मूर्त ऐसे ही नही कहा जाता जिस प्रधान मन्त्री पद को पाने के लिए अन्य पार्टियों के नेता तरह-तरह के झूठ बोल कर जनता को गुमराह करते हैं तरह-तरह के आडम्बर करते है उस प्रधान मन्त्री पद के लिए दो-दो बार पूर्ण समर्थन होने के बावजूद उन्होंने प्रधान मन्त्री बनने से इंकार कर दिया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, सतीश शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी, ओमदत्त गुप्ता संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष, बाबूराम शर्मा, बोबी अन्ना, आशुतोष गुप्ता, बलराज सिंह चावडा, राजीव गुप्ता, रिजवान मालिक, तरूण रावत, राजकुमार शर्मा, महेश गुप्ता, विक्रांत चौधरी, दीपक पाल, सविता जैसवाल, महेश उपाध्याय, सुनील भारती, प्रमोद कुमार, दीप्ती शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, विनोद कर्दम, हरिराम, महेंद्र कश्यप, उज्ज्वल गर्ग मौजूद रहे।