
यूपी – गाजियाबाद। गोविंदपुरम अनाज मंडी गेट के बराबर, मुख्य हापुड़ रोड स्थित दुकान नंबर-5 पर शुक्रवार, 27 नवंबर को श्री बालाजी मोटर्स के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन बाबूलाल सैन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कारोबार की उन्नति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

नए कार्यालय का संचालन भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार सैन के बड़े पुत्र एडवोकेट हिमांशु सैन करेंगे। उद्घाटन समारोह में भाटिया मोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, सतीश सैन, डॉक्टर होशियार सिंह सैन, रॉबिन जाटव, अशोक सैन, जतिन जाटव, अमित समानियां सैन, भारत ठाकुर सैन और विजय कुमार सैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हिमांशु सैन ने बताया कि उनके पिता सतीश कुमार सैन पिछले लगभग 22 वर्षों से अंबेडकर रोड स्थित यमुनोत्री कॉम्प्लेक्स में पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का कारोबार कर रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर वह भी पिछले पांच वर्षों से इस व्यवसाय में मेहनत और लगन से जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि नए कार्यालय में सभी मॉडल की पुरानी गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी। उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित कीमत पर अच्छी गाड़ियां उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ग्राहकों को गाड़ियों के लिए फाइनेंस कराने की सुविधा भी मिलेगी।
