Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एनएसयूआई कार्यालय पर छात्रों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सलमान मंसूरी के नेतृत्व मे एनएसयूआई जिला कार्यालय नवयुग मार्केट में दर्जनों छात्रों के साथ त्याग और तपस्या की मूर्ति सोनिया गांधी का जन्मदिन केक कटकर मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान, राजीव गांधी पंचायती राज्य प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य राजा राम भारती और कांग्रेस नेता मुकेश पंडित शामिल रहे।

कांग्रेस नेता नसीम खान ने सभी को केक खिलाते हुए कहा कि सोनिया गांधी जी त्याग और तपस्या की मूर्ति है उन्हें सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी मां के समान प्यार करते है। नसीम खान ने ईश्वर से सोनिया के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी ने सभी को सोनिया जी के जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट अजहर, यूथ कांग्रेस विधानसभा 55 प्रत्याशी साहिल अब्बासी, जिला सचिव सरफराज, अरमान, जिला महासचिव शिवम राजपूत, मोहम्मद अली, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब, जिला सचिव सुहेल सैफी, फैसल, हरीश खान, विवेक ठाकुर, देव शर्मा उपस्थित रहे।