यूपी – गाजियाबाद डीपी नगर निपुण अग्रवाल का गाजियाबाद से ट्रांसफर होने पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में निवर्तमान डीसीपी निपुण अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
जिलाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि निपुण अग्रवाल का गाजियाबाद का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। आपके कार्यकाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना, क्राइम को रोकने, घटनाओं को खोलने के लिए बड़ी तत्परता से कार्य किया। आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं आम जनता से समन्वय बनाकर रखना रहा।
जिला अध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गोपीचंद, महानगर महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, प्रांतीय युवा महामंत्री राजदेव त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष धनेश सिंघल, ट्रांस हिंडन एरिया से जसवीर त्यागी, शारदानंद मिश्रा आदि ने डीसीपी निपुण अग्रवाल को बुके देकर भावभीनी विदाई दी।






