यूपी – गाजियाबाद राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर आईटी संयोजक राहुल गोयल को अपने मीडिया व सूचना सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए नित्य पत्र सौंपा।
डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा राहुल गोयल भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है और भाजपा के मीडिया सेल में भी समय समय पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। अतः उन्हें विश्वास है कि पार्टी के मौजूदा दायित्व के साथ साथ वह इस नयी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे।
राहुल गोयल ने भी सांसद डॉ अनिल अग्रवाल का इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया व विश्वास दिलाया कि वह मीडिया में अपने अनुभव के अनुसार इस दायित्व को कुशलतापूर्वक निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
