यूपी – हापुड़ बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने बृजघाट पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा नेता प्रदीप चौधरी ने गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर गंगा मैया में अपने पोते रेयांश सिंह के साथ डुबकी लगाकर अपने परिवार सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा गंगा मैया सभी के दुखों को हरने का काम करती है।
